तरुण खटीक हत्या मामला: डूंगला में सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में हुई तरुण खटीक की हत्या के विरोध में डूंगला के बस स्टैंड पर प्रदर्शन के बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की गई।

डूंगला तहसील के बस स्टैंड पर दिल्ली में हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में एकत्रित सर्व हिंदू समाज के लोग नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए।
डूंगला। होली के पावन त्यौहार पर दिल्ली में हुई तरुण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में डूंगला क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज द्वारा गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक को ज्ञापन सौंपा गया। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र के हिंदू समाज में भारी रोष पैदा कर दिया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।
बस स्टैंड पर प्रदर्शन और मानव श्रृंखला का निर्माण
कस्बे सहित डूंगला तहसील क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज के लोग प्रातः 11 बजे कस्बे के बस स्टैंड पर एकत्र हुए जहां तरुण खटीक की हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके बाद मुख्य बस स्टैंड के चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया गया, साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक तरुण खटीक को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन के दौरान समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने एकजुट होकर न्याय की मांग की।
नारेबाजी के साथ उपखंड कार्यालय तक निकाला मार्च
मुख्य बस स्टैंड से हिंदू एकता व तरुण खटीक हत्या के विरोध के पोस्टर व तक्तियां लेकर सभी नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन से पूर्व सभी के समक्ष इस ज्ञापन का वाचन किया गया ताकि उपस्थित जनसमूह को घटना की गंभीरता और मांगों से अवगत कराया जा सके।
संगठित रहने का आह्वान और आभार
संबोधन के दौरान सर्व हिंदू समाज को इस तरह की घटनाओं में एक साथ रहने का आह्वान करते हुए कहा गया कि "यदि हम जात-पांत में बाटे रहे तो यह जेहादी लोग इसी तरह हिंदुओं के साथ इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे, जब हम सभी संगठित रहेंगे तो हिंदू समाज के किसी भी व्यक्ति पर आंख उठाने की कोई हिम्मत नहीं कर पाएगा।" एक दिन पूर्व ही सूचना के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे सर्व हिंदू समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
