डूंगला कस्बे में स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत नवनियुक्त अधिकारियों का पत्रकारों की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को क्षेत्र की जटिल समस्याओं से अवगत कराया और उनके शीघ्र निराकरण की मांग रखी।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, बड़ी सादड़ी वृत्त अधिकारी हरिश चंद, तहसीलदार प्रभु लाल मीणा, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद कुमावत तथा थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत का उपरना पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

पत्रकारों ने अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की जटिल समस्याओं को रखा। अधिकारियों ने समस्याओं को सुनते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राजस्थान पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल, भारतीय पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, राजस्थान पत्रिका के संवाददाता विमल नलवाया, दैनिक पुकार के संवाददाता राजेंद्र मोगरा सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवनियुक्त अधिकारियों के स्वागत के साथ क्षेत्रीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने से कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story