डूंगला, 22 जून 2026। डूंगला स्थित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय में श्री जितेंद्र कुमार मेंनारिया ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, खंड डूंगला की ओर से गरिमामयी अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने श्री जितेंद्र कुमार मेंनारिया का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष (उदयपुर संभाग) पूरणमल लोहार ने कहा कि शैक्षिक कार्यों के सुचारू संचालन तथा शिक्षा विभाग के विकास में संगठन सदैव पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश पुरोहित ने आपसी समन्वय और सहयोग के माध्यम से कार्यालय के कार्यों को गति देने पर बल दिया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद श्री जितेंद्र कुमार मेंनारिया ने सभी पदाधिकारियों और शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा विभाग की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन के सकारात्मक सुझावों का स्वागत करते हुए सभी के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन खंड अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने दिया, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी ने किया। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरणमल लोहार, प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी, गोपीलाल भाम्भी, खंड सभाध्यक्ष वरदी सिंह मीणा, प्रकाश चंद्र कुदाल, नक्षत्र मल लोहार, खंड अध्यक्ष कमलेश चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश लोहार, काशीराम शर्मा, गोवर्धन शर्मा, पंचायत शिक्षक संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र लोहार, मिट्ठू लाल मेंनारिया, मंत्री इन्द्र वैष्णव, शंकर लाल मीणा, विद्या निकेतन डूंगला के प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र भील सहित कार्यालय स्टाफ और क्षेत्र के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के रूप में श्री जितेंद्र कुमार मेंनारिया का पदभार ग्रहण और शिक्षा संगठनों के साथ समन्वय का यह संदेश क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story