11 जुलाई 2026 को डूंगला स्थित श्री महावीर एलवा मां गौशाला एवं कमल तीर्थ में गौ सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री भगवती लाल जी एवं मुकेश कुमार जी व्यास निवासी अरनेड द्वारा सह परिवार गौ माता को प्रेम पूर्वक लापसी खिलाई गई।

गौ माता की सेवा के इस कार्य में परिवार ने श्रद्धा के साथ सहभागिता निभाई। गौशाला परिवार डूंगला की ओर से कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा ने श्री भगवती लाल जी एवं मुकेश कुमार जी व्यास का आभार व्यक्त किया।

श्री महावीर एलवा मां गौशाला एवं कमल तीर्थ डूंगला में आयोजित इस सेवा कार्य के माध्यम से गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर गौशाला परिवार की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए जय गौ माता की का उद्घोष किया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story