डूंगला में मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जश्न जुलूस, दिया कौमी एकता का संदेश
डूंगला में हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें यौमे पैदाइश पर मुस्लिम समाज ने जश्न जुलूस निकाला। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से गुजरा और कौमी एकता, भाईचारे का संदेश देते हुए पुनः मस्जिद पहुंचा।

तस्वीर में डूंगला कस्बे के मुख्य मार्ग पर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोग दिखाई दे रहे हैं।
डूंगला कस्बे में संपूर्ण मुस्लिम समुदाय द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें यौमे पैदाइश के मौके पर जश्न जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद से प्रारंभ हुआ यह जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देता रहा।
जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के संस्कारों, आदर्शों और उपदेशों पर चलने का आह्वान करते हुए जश्न मनाया। इस मौके पर जश्ने कव्वालियां एवं समाज के विभिन्न आयोजन भी हुए। जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुनः जामा मस्जिद पहुंचा।
जुलूस के मार्ग में कई भामाशाहों द्वारा फल, मिठाई आदि का वितरण किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपस में कौमी एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय द्वारा हजरत मोहम्मद साहब की प्रमुख शिक्षाओं एवं उनके मार्गदर्शन के अनुसार जीवन यापन करने का वर्णन किया गया। जश्न जुलूस में मुस्लिम समुदाय के महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। आयोजन के दौरान समुदाय ने हजरत मोहम्मद साहब के आदर्शों और शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
