डूंगला: जणवा समाज के रक्तदान शिविर में 528 यूनिट रक्त एकत्र, बना नया रिकॉर्ड
19वें विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह दिखाया, छह अलग-अलग ब्लड बैंकों की टीमों ने किया रक्त संग्रह।

तस्वीर में डूंगला स्थित परिसर में रक्तदान शिविर बैनर के सामने खड़े लोग।
डूंगला प्रातकाल संवाददाता। मंगलवाड़ चौराहा स्थित जणवा समाज के मंदिर परिसर में आयोजित 19वें विशाल रक्तदान शिविर में 528 यूनिट रक्तदान कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया। जणवा समाज के इस सेवा आयोजन में रक्तदान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
शिविर का शुभारंभ युवा कार्यकारिणी द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस दौरान युवा अध्यक्ष श्रीपाल जणवा, उपाध्यक्ष गणपत जणवा, शिक्षा मंत्री रामगोपाल जणवा, संगठन मंत्री भरत जणवा, प्रचार प्रसार मंत्री विशाल जणवा, रक्तमित्र प्रहलाद जणवा, सचिव पुष्कर जणवा, पारस, विक्रम, अशोक, पवन, श्याम जणवा सहित पूरी युवा टीम मौजूद रही।
शिविर में छह ब्लड बैंकों की टीमों ने रक्त संग्रह किया। प्रहलाद जणवा ने बताया कि महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर, सांवलिया चिकित्सालय चित्तौड़गढ़, चित्तौड़ ब्लड सेंटर, सरल ब्लड बैंक उदयपुर, पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा उदयपुर और राजकीय चिकित्सालय प्रतापगढ़ की टीमों ने रक्त संग्रह किया।
शिविर में भामाशाहों का भी सहयोग रहा। मुख्य कार्यकारिणी के अध्यक्ष भेरूलाल जी, मंत्री हीरालाल जी, रमेश जणवा, शिक्षा मंत्री मांगीलाल जणवा मौजूद रहे। भामाशाह सूरज चेतक कृषि यंत्र द्वारा पानी की बोतलें तथा श्याम जी खेरोदा व भंवरलाल जी अध्यापक द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
19वें रक्तदान शिविर में 528 यूनिट रक्तदान के साथ जणवा समाज ने सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। अंत में मुख्य कार्यकारिणी एवं युवा टीम ने सभी 528 रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीमों और भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
