डूंगला। क्षमापना पर्व के पावन अवसर पर वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ डूंगला ने करीब 75 वर्षों से चली आ रही सेवा एवं परोपकार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गरीब और असहाय लोगों की सहायता की। संवत्सर के दूसरे दिन आयोजित इस सेवा कार्य में आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 150 से 200 जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को वस्त्र, कंबल आदि सामग्री वितरित की गई।

करीब 75 वर्षों से जारी यह सेवा परंपरा डूंगला के जैन समाज की उस पहल का प्रतीक है, जिसके माध्यम से क्षमापना पर्व को मानव सेवा और करुणा से जोड़ा जा रहा है। सेवा कार्य के दौरान जरूरतमंदों को वस्त्र और कंबल सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर संघ अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी मेहता, महामंत्री श्री कनकमल जी दक, उपाध्यक्ष श्री धरमचंद जी पीतलिया, संरक्षक श्री बाबूलाल जी दानी, चातुर्मास सेवा समिति अध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र जी पीतलिया, चातुर्मास समिति मंत्री श्री रमेशचंद्र जी मेहता, संघ कोषाध्यक्ष श्री मदनलाल जी मोगरा, श्री राजेंद्र जी मोगरा, श्री इंद्रमल जी दक एवं श्री पारसमल जी दक सहित संघ के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि क्षमापना केवल शब्दों से क्षमा मांगने का पर्व नहीं, बल्कि मन में करुणा, मैत्री और सेवा की भावना जगाने का पर्व है। जरूरतमंदों की सहायता कर उनके जीवन में खुशियां लाना ही इस पावन पर्व की वास्तविक सार्थकता है।

डूंगला में 75 वर्षों से निरंतर चली आ रही यह सेवा परंपरा आज भी समाज में “सेवा ही सच्ची साधना है” का संदेश दे रही है।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story