जैन समाज की ओर से बुधवार को डूंगला कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में क्षमा याचना पर्व मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने वर्षभर में हुई गलतियों के लिए एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से और सोशल मीडिया के माध्यम से क्षमा याचना की। पर्व के अवसर पर दान-पुण्य के आयोजन भी किए गए।

कस्बे में वरदी चंद मेरी बाई मेहता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से करीब 250 निर्धन एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया। वहीं, महावीर इंटरनेशनल दिवाकर शाखा के तत्वावधान में इन्हीं निर्धन लोगों को कंबल वितरित किए गए।



कार्यक्रम में मेहता परिवार के अमृत लाल मेहता सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे। श्री महावीर इंटरनेशनल समिति डूंगला के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मेहता, सिद्धार्थ तातेड़, सचिव उत्सव कुमार भाणावत, कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, मंत्री कनक मल मेहता, अजीत कुमार जारोली, मनीष मेहता, कुंदन मल मोगरा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

पर्युषण पर्व की समाप्ति पर दोपहर में जैन समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस जैन दिवाकर प्रवचन हॉल से रवाना होकर सदर बाजार, बस स्टैंड और दाणी मोहल्ला होते हुए वापस जैन दिवाकर प्रवचन हॉल पहुंचा। यहां विभिन्न बोलियां लगाकर दान पेटियां खोली गईं।

जुलूस में जैन श्रावक संघ के संरक्षक बाबू लाल दाणी, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, मंत्री कनकमल दक, उपाध्यक्ष धर्मचंद पितलिया, महेश तातेड सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए और जय जयकार करते हुए आगे बढ़े। जुलूस में सबसे आगे छोटे बच्चे जैन पताका लेकर चल रहे थे।

क्षमा याचना पर्व के आयोजनों में धार्मिक परंपराओं के साथ दान-पुण्य और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी हुए।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story