डूंगला में जैन दिवाकर पूज्य गुरुदेव की असीम अनुकम्पा से रविवार को लोहपुरुष धर्ममुनि महाराज साहब की आज्ञानुवृति सुशिष्या धर्मसिहनी प्रवचन प्रभाविक धैर्यप्रभा जी महाराज साहब आदि ठाणा छ: का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों और जैन संघों से बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रत्येक रविवार की नियमित सामायिक से हुई, जो सुबह 6:45 बजे से 7:45 बजे तक अरिहंत भवन में आयोजित की गई। इसके बाद चातुर्मासिक मंगल प्रवेश यात्रा अरिहंत भवन से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग, बस स्टैंड और आनंद यश भवन होते हुए जैन स्थानक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ मंगल प्रवेश का स्वागत किया।

जैन स्थानक में जयपुर, नीमच, मंदसौर तथा अन्य जैन संघों ने अगले चातुर्मास के लिए विनती प्रस्तुत की। इस अवसर पर बहु मंडल और बालिका मंडल ने अपनी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को विशेष बनाया। मंगल प्रवेश समारोह में नीमच, मंदसौर, बड़ीसादड़ी, जावरा, निंबाहेड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, इंदौर, जयपुर, हरियाणा, ब्यावर सहित कई संघों से श्रावकगण पहुंचे।

इस दौरान डूंगला के कोटा निवासी शांतिलाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार और रौनक कुमार दक की ओर से प्रेम बाईजी की पुण्य स्मृति में एक लाख 21 हजार रुपये सप्रेम भेंट किए गए। कार्यक्रम में दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आई. एम. सेठिया, संगठन महामंत्री सिद्धाराज सिंघवी, श्रीसंघ डूंगला के अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, मंत्री कनकमल दक सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जानकारी दी गई कि 26 जुलाई से नियमित रूप से व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story