डूंगला। क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सभी शिक्षण संस्थाओं, विभागीय कार्यालयों और उपखंड स्तर पर ध्वजारोहण किया गया। उपखंड कार्यालय में ध्वजारोहण के दौरान पुलिस प्रशासन ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

मुख्य समारोह स्वतंत्रता सेनानी नंदकुमार त्रिवेदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।




समारोह के दौरान नन्हे बालक-बालिकाओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक ने उपस्थित लोगों को पंचायती राज चुनाव में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग देशहित में करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली 37 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। वहीं समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपखंड प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को पारितोषिक भी वितरित किए गए।

समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार मेनारिया, विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद कुमावत, पूर्व प्रधान कनकमल दक, नायब तहसीलदार मोहनलाल त्रिवेदी, थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत, प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नाथूलाल डांगी ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण, देशभक्ति प्रस्तुतियों, मताधिकार की शपथ और प्रतिभाओं के सम्मान के माध्यम से आयोजन संपन्न हुआ।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story