चित्तौड़गढ़: डूंगला के गुमानपुरा में यूनिवर्सल 1152 Gold मक्का की प्रदर्शनी आयोजित
खराब मौसम के बावजूद मक्का की बेहतर पैदावार और मजबूत जड़ तंत्र देख किसानों ने जानी फसल की विशेषताएं, अन्य किस्मों से कम मिली इल्ली।

तस्वीर में खेत में लगी मक्का फसल और पोस्टर के पास इकट्ठा किसान नजर आ रहे हैं।
डूंगला तहसील के गुमानपुरा गांव में ग्रीन गोल्ड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड छत्रपति संभाजीनगर की ओर से यूनिवर्सल 1152 Gold मक्का की मीटिंग राम लाल जी गायरी के खेत पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में करीब 250 किसान भाई उपस्थित रहे। मौसम और बारिश अनुकूल नहीं रहने के बावजूद खेत में मक्का की फसल अच्छी तरह परिपक्व हुई, जिसे देखकर किसानों ने इसकी विशेषताओं को करीब से जाना।
किसानों ने देखा कि मक्का के दाने ऊपर तक भरे हुए हैं और इसका नारंगी रंग आकर्षण का केंद्र रहा। किसानों के अनुसार फसल का जड़ तंत्र मजबूत दिखाई दिया और पौधे गिरने के प्रति सहनशील नजर आए। दूसरी मक्कइयों की तुलना में इल्ली की समस्या भी काफी कम देखने को मिली।
यूनिवर्सल 1152 Gold मक्का की एक अन्य खासियत यह रही कि मक्का पकने के बाद भी पौधे बिल्कुल हरे-भरे दिखाई दिए। यह विशेषता किसान भाइयों को काफी पसंद आई।
कार्यक्रम में Green Gold Seeds के RM सुधाकर जी, सेल्स ऑफिसर पारसमल पूर्बिया, डिस्ट्रीब्यूटर साँवलिया कृषि केंद्र डूंगला के पूर्व सरपंच रतन लाल जी तेली, भगवती लाल जी तेली, कुलदीप तेली और भरत तेली ने भाग लिया। विशेष रूप से रिटेलर पाटीदार कृषि सेवा केंद्र के प्रो. मुकेश जी पाटीदार और कृष्णा बीज भंडार के प्रो. कमल अहीर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मक्का के अलावा प्याज, मटर, धनिया, मिर्ची, चना, गेहूँ और स्वीट कॉर्न की खेती के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। गुमानपुरा में आयोजित इस मीटिंग में किसानों ने यूनिवर्सल 1152 Gold मक्का की फसल की विभिन्न विशेषताओं को खेत पर देखा और खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
