डूंगला उपखंड क्षेत्र के देलवास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के दौरान एक नेत्रहीन दिव्यांग के जीवन में राहत की किरण उस समय लौटी जब लंबे समय से बंद पड़ी उनकी पेंशन को पुनः शुरू कर दिया गया। यह मामला नानूराम पिता वेणा मोग्या निवासी देलवास का है, जिनकी पेंशन दस्तावेजों में कमी के चलते पिछले 12 महीनों से बंद थी, जिससे उनके सामने जीवन-यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया था।

सामाजिक न्याय एवं अधिकार विभाग तथा पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में यह प्रकरण सामने आया। नानूराम नेत्रहीन दिव्यांग हैं और उनके परिवार में कोई सहारा नहीं है। पेंशन बंद होने से उनकी स्थिति और अधिक कठिन हो गई थी, लेकिन शिविर के दौरान मामला संज्ञान में आते ही उपखंड अधिकारी डूंगला द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

उपखंड अधिकारी ने सभी तकनीकी कमियों को दूर करवाते हुए नानूराम की 12 महीने से बंद पेंशन को पुनः चालू करवाया। इसी के साथ मौके पर ही उन्हें राजस्थान रोडवेज का निःशुल्क पास भी बनाकर सौंप दिया गया, जिससे उन्हें आवागमन में भी राहत मिल सकेगी।

इस त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई से नानूराम के चेहरे पर सम्मान और राहत लौट आई, जबकि ग्रामीण सेवा शिविर 2026 की पहल ने एक बार फिर जरूरतमंदों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में अपनी प्रभावशीलता साबित की।

Praveen Mehta, Dungla

Praveen Mehta, Dungla

नाम: प्रवीण मेहता

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)

कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति

परिचय

प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
  • दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
  • प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।

Next Story