डूंगला में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया नवनिर्मित डोम का उद्घाटन
विधायक मद से ₹6 लाख की लागत में बने इस डोम से कचेलिया तेली समाज को सामाजिक व सामुदायिक आयोजनों में सुविधा मिलेगी।

तस्वीर में सहकारिता मंत्री गौतम दक हाथ में माइक लेकर मंच से संबोधित करते हुए।
डूंगला। कस्बे के कचेलिया तेली समाज के नोहरे में नवनिर्मित डोम का उद्घाटन सहकारिता मंत्री गौतम दक ने किया। उद्घाटन अवसर पर मंत्री दक ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा, “आप हमें सहयोग करो, जो मांगोगे वह मिलेगा।” उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
मंत्री गौतम दक ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों का दर्द समझते हुए किसान सम्मान निधि की राशि सीधे किसानों के खाते में हस्तांतरित कर रही हैं। उन्होंने नवनिर्मित डोम को सामाजिक आयोजनों एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बताते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
कार्यक्रम में डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरण मल अहीर, पूर्व प्रधान मुकेश खटीक, पूर्व उपप्रधान रणजीत सिंह, प्रशासक प्रतिनिधि लाल सिंह मीणा, तेली समाज के अध्यक्ष पूनम चंद तेली, पूर्व सरपंच रतन लाल तेली, पूर्व उपसरपंच पूनम चंद तेली सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत शिक्षक मोहनलाल तेली ने किया। प्रारंभ में समाज के पदाधिकारियों ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। मोहनलाल तेली ने स्वागत करते हुए बताया कि करीब छः लाख रूपए की लागत से विधायक मद से इस डोम का निर्माण हुआ है। नवनिर्मित डोम से सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक गतिविधियों के लिए समाज को सुविधा उपलब्ध होगी।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
