डूंगला: आगामी त्योहारों और चुनावों हेतु सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित
उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आगामी पंचायती राज चुनावों के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों और सीएलजी सदस्यों को दिए गए निर्देश।

डूंगला पुलिस थाने में आयोजित बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक, प्रशिक्षु वृताधिकारी मुकेश कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए।
डूंगला। आगामी त्योहारों के मध्येनजर कस्बे के पुलिस थाने में उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक के दौरान सभी सीएलजी सदस्यों एवं अन्य पुलिस के सहयोगी सदस्यों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ध्यान रखने एवं पुलिस प्रशासन से संपर्क में रहते हुए सहयोग की अपील की गई।
त्योहारों पर सतर्कता और शांति की अपील
बैठक में होली, धुलण्डी, ईद व आने वाले आगामी सभी त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए आगाह किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आपसी सौहार्द और सतर्कता से ही पर्वों की गरिमा बनी रह सकती है। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी ने सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि "क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ध्यान रखने एवं पुलिस प्रशासन से संपर्क में रहते हुए सहयोग करें।" बैठक में होली, धुलण्डी, ईद व आने वाले आगामी सभी त्योहारों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए आगाह किया गया।
चुनावी निर्देश और प्रशासनिक उपस्थिति
उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक ने आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कीये। आयोजित बैठक के दौरान प्रशिक्षु वृताधिकारी मुकेश कुमार, तहसीलदार गुणवंत माली, सीआई शैतान सिंह नाथावत, नायब तहसीलदार भूपेंद्र वसी सहित अधिकारी एवं सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु अभी से तैयार रहने की आवश्यकता पर बल दिया है।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
