आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के डूंगला एवं मंगलवाड़ मंडल की संयुक्त बैठक शनिवार को डूंगला स्थित देवली शनि महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक गौतम कुमार दक ने संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति, जनसंपर्क तथा केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा की।

मंत्री गौतम कुमार दक ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, स्थानीय समस्याओं को सुनने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता और आपसी समन्वय मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनावों में जनता के बीच रहकर विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए काम करने वाले जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


करोड़ों के निर्माण कार्यों से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप

मंत्री गौतम कुमार दक ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि मंगलवाड़ से बड़ीसादड़ी सड़क का लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण तथा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 90 सड़कों के निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चिकारड़ा-बोहेड़ा, डूंगला-फलोदड़ा और डूंगला-कानोड़ सड़क से जुड़े कार्यों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने डूंगला में लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से नवीन अस्पताल भवन, बोहेड़ा में नवीन अस्पताल भवन, भाटोली बागरियान में जीएसएस निर्माण तथा वागन बांध की नहरों के मरम्मत कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, चिकित्सा और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

केंद्र सरकार की योजनाओं पर रखे विचार

मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में सीधे राशि पहुंचाने और योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने देश की सुरक्षा, नक्सलवाद और पेपर लीक के मुद्दे पर भी विचार रखे तथा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों पर प्रतिक्रिया दी।

ये रहे उपस्थित

बैठक में पूर्व विधायक ललित ओसवाल, छगनजी शिशोदिया, डूंगला मंडल अध्यक्ष पूरण अहीर, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष भेरूलाल गायरी, पूर्व प्रधान गणपत सिंह चुंडावत, मुकेश खटीक, हीरालाल रावत, चंद्रशेखर शर्मा, किशनजी अहीर, रंजीत सिंह गुड़ा, भेरूसिंह, पुष्कर अहीर, राधेश्याम शर्मा और नरेंद्र सिंह भूरक्या सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Updated On
Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story