आज दिनांक 4 फरवरी 2026 को पंचायत समिति डूंगला के सभागार में डूंगला एवं बड़ी सादड़ी ब्लॉक की संयुक्त रूप से समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई, जिसका समय प्रातः 11:00 बजे रहा।

उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी

इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कार्मिकों की उपस्थिति रही:

  • अध्यक्षता: श्रीमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य कार्य अधिकारी, एक्शन साहब राजेंद्र जी लड्ढा, निलेश पुरी जी और गजेंद्र वर्मा डीपीएम।
  • प्रतिभागी: डूंगला एवं बड़ी सादड़ी ब्लॉक के विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, सभी योजनाओं के प्रभारी सहायक विकास अधिकारी, प्रगति प्रसार अधिकारी, कनिष्ठ तकनीकी सहायक, पंचायत समिति डूंगला का कार्यालय स्टाफ, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और ग्राम रोजगार सहायक।

योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

समीक्षात्मक बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई:

  • सांसद मद और विधायक मद।
  • आवास एवं स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न घटक।
  • स्वामित्व एवं वीबी जी राम जी।
  • 15वें वित्त आयोग, षस्टम वित्त आयोग एवं पौधशाला।

निर्देश एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही

बैठक के दौरान कम प्रगति पाए जाने पर सख्त रुख अपनाया गया:

"अंतिम कम प्रगति वाले पांच ग्राम विकास अधिकारियों जिनकी प्रगति कम रही है को 17 सीसी नोटिस देते हुए आगामी 10 दिन में प्रगति लाने के लिए चेतावनी दी गई प्रगति नहीं लाने पर आरोप पत्र 16 सीसी देने के निर्देश दिए गए।"

मुख्य रूप से कचरा संग्रहण केंद्र, शौकता गड्ढा, स्कूल में सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी शौचालय के अंदर समय सीमा के अंदर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए।

लक्ष्य एवं प्रोत्साहन

विशिष्ट कार्यों के लिए निर्देश और सम्मान की घोषणा भी की गई:

  • "आवास योजना में शत प्रतिशत कार्य करने वाले को जिला स्तर पर सम्मानित कराया जाएगा।"
  • "विबी जी रामजी में ई केवाईसी, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन एवं एनएमएमएस शत प्रतिशत करने के निर्देश प्रदान किए।"
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story