चित्तौड़गढ़। जिले में मतदाता सूची में पारदर्शिता और व्यापकता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण के समापन के साथ ही मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यह सूची आमजन के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध रहेगी, जिससे नागरिक आसानी से अपने नाम की जांच कर सकेंगे।

ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन की प्रक्रिया में जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूचियों पर जिले के 1501 मतदान केंद्रों में ब्लॉक लेवल अधिकारियों (बीएलए) के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई, ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बन सके।

ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के साथ ही जिला मुख्यालय पर सभी राजनीतिक दलों के साथ शाम 4 बजे बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की सूचियों को साझा किया जाएगा। इसी प्रकार, सभी ईआरओ मुख्यालयों पर भी शाम 5 बजे राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। यह अवसर नए मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार प्राप्त कराने के लिए अहम माना जा रहा है।

जिले की मतदाता मैपिंग वर्ष 2002 की सूची के आधार पर 99.52 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है, जो राज्य के औसत 97.38 प्रतिशत से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। इस उच्च मैपिंग दर का अर्थ है कि जिले के लगभग 14 लाख 10 हजार 621 मतदाताओं में से केवल 7 हजार से भी कम मतदाताओं को ही आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम को सूची में दर्ज कराना होगा। यह आंकड़ा जिले की चुनावी तैयारी की गुणवत्ता और व्यापकता को दर्शाता है।

ड्राफ्ट मतदाता सूची का यह प्रकाशन न केवल मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा, बल्कि जिले के युवाओं को भी लोकतांत्रिक अधिकारों में सक्रिय भागीदारी का अवसर देगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story