चित्तौड़गढ़। यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप कर जिले को गौरवान्वित किया है। डॉ. अनुज पहले भी यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं। अनुज को 2023 में पहले प्रयास में एसडीएम दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी। उन्हें दिल्ली में उपखण्ड अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली थी। उन्होंने दिसंबर 2024 में जॉइन किया था। दूसरे प्रयास में यूपीएससी मेंस परीक्षा पास की, लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हुआ। यह उनका तीसरा अटेम्प्ट है।

संघर्ष और सफलता का सफर

डॉ. अनुज ने कहा कि "अगर अभी सफलता नहीं मिलती तो अगले प्रयास की तैयारी कर रहा होता। ये एक प्रोसेस है और उसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आज सफल हो गया तो बहुत आसान लग रहा है।" वह लोगों से बात कर सीखने की कोशिश करते थे। डॉ. अनुज ने साल 2017 में एम्स की ऑल इंडिया मेडिकल परीक्षा में 215वीं रैंक हासिल की थी और 2023 में जोधपुर एम्स से एमबीबीएस पूरी की है।

इंटरव्यू के रोचक अनुभव और तैयारी

अगर इंटरव्यू के दौरान किसी गाने के बारे में कहा जाता तो इसके लिए तैयारी की हुई थी। डॉ. अनुज ने बताया कि "मुझको भी तो लिफ्ट करा दे गाना सोच रखा था।" इंटरव्यू में पूछा था राजस्थान के इतिहास को किसने प्रसिद्ध किया, जिस पर अनुज ने बताया कि उनका बैकग्राउंड मेडिकल का था। इसलिए इंटरव्यू में मेडिकल साइंस से जुड़े सवाल पूछे गए थे। राजस्थान के बारे में भी पूछा गया था। मीरा बाई का संबंध भी चित्तौड़गढ़ से है, इसलिए पूछा गया था कि उनके गुरु कौन थे? राजस्थान के इतिहास को किसने प्रसिद्ध किया के सवाल पर उन्होंने जेम्स टॉड के बारे में बताया था।

परिवार की खुशी और शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री ने कहा कि "अनुज की मेहनत है। उस पर परिवार के सभी लोगों का आशीर्वाद रहा है। बेटे ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है।" अनुज शुरू से ही पढ़ने में बहुत होशियार था। मां मंजू अग्निहोत्री ने कहा कि "उन्होंने तो अनुज के खान पान का ध्यान रखा है। पूरी मेहनत अनुज ने की है। बेटे के कारण कहीं और नहीं जा पाई, पूरा ध्यान उसके ऊपर ही रहा।" डॉ. अनुज के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजलीघर की 1, 2 इकाई में कार्यरत हैं और मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। डॉ. अनुज ने रावतभाटा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय स्कूल से स्कूल शिक्षा पूरी की। 12वीं में उनके 94 प्रतिशत अंक आए थे। अनुज को टेबल टेनिस खेलना पसंद है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story