चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता इंदिरा गांधी स्टेडियम में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा रहे। इस दौरान रविंद्र सिंह भाटी और शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के लिए लगभग 300 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया और 20 से अधिक टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया।

महिला वर्ग में सामरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्तौड़गढ़ टीम द्वितीय और धीरजी का खेड़ा टीम तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में इंदिरा गांधी स्टेडियम चित्तौड़गढ़ की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। भदेसर-भालुंडी टीम द्वितीय और निम्बाहेड़ा कदमाली टीम तृतीय रही। पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में पहला मुकाबला डेट और भालुंडी के बीच हुआ, जिसमें भालुंडी विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल इंदिरा गांधी स्टेडियम चित्तौड़गढ़ और निम्बाहेड़ा कदमाली के बीच खेला गया, जिसमें इंदिरा गांधी स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए निम्बाहेड़ा कदमाली और गंगरार डेट के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें निम्बाहेड़ा कदमाली विजयी रही।

समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंच गौरव कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयनित 50 सदस्यीय दल को बीडीओ समुन्द्र सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी ने अजमेर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मंच मिलता है और भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत आधार तैयार होता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्य निर्णायक कुलदीप चौधरी, ऊकार लाल, हरिश शर्मा, राजेंद्र कुमार गालव, हरलाल जाट, नानालाल सहित कई शारीरिक शिक्षकों और खेल कार्यालय के प्रशिक्षकों का सहयोग रहा।

Updated On
Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story