चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने भादसोड़ा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं सुविधाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा की और आवश्यक सुधार हेतु अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

जिला कलक्टर ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सभी प्रविष्टियों और अनुभागों की कार्यप्रणाली का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के साथ ही उप तहसील परिसर में साफ-सफाई, सुव्यवस्था और भवन के रंग-रोगन के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते समय उन्होंने निशुल्क दवा वितरण केंद्र, वार्ड, स्टोर और अन्य चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्होंने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने राउमावि तालाब परिसर का दौरा कर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई से संबंधित शंकाओं का समाधान किया। कक्षा 10वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अध्यापन और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनका मूल्यांकन भी किया। इस दौरान नायब तहसीलदार शिव शंकर पारिख सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

इंद्र मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने तत्काल सीएमएचओ को मेडिकल स्टोर की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए।

इसके अतिरिक्त, जिला कलक्टर ने यूआईटी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों से भूमि संबंधी कार्य, दुर्ग विकास कार्य और अन्य चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रक्रियाओं की ई-फाइलिंग, ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली और सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरों की स्थापना के निर्देश दिए। साथ ही यूआईटी क्षेत्राधिकार, मास्टर प्लान और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लेकर समयबद्ध और प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए।

इस औचक निरीक्षण से क्षेत्रीय प्रशासन और सरकारी सुविधाओं में सुधार की प्रक्रिया को गति मिलने की उम्मीद है और यह जनता के लिए बेहतर सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story