बड़ीसादड़ी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और इसे लोकतंत्र एवं सच्चाई की जीत बताया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव श्री मुस्तफा अली बोहरा, अल्पसंख्यक विभाग, जिला उपाध्यक्ष अभय मेहता, जिला महासचिव जगदीश सुथार एवं नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुस्तफा अली बोहरा ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लोकतंत्र और सच्चाई की जीत है। नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला ने कहा कि राहुल गांधी जी ने छात्रों और युवाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को मजबूती से उठाकर लोकतंत्र की आवाज को बुलंद किया है। उनके निरंतर संघर्ष और जनहित के मुद्दों पर दृढ़ता से खड़े रहने का ही परिणाम है कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली है। नगर महामंत्री अरविंद बक्षी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा छात्रों, युवाओं और आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को लेकर मजबूती से अपनी आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story