बेगूं में आदर्श धाकड़ कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज के शैक्षिक विकास, छात्रावास निर्माण और जरूरतमंद बच्चों की सहायता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित समारोह में सोहन लाल धाकड़ ने अध्यक्ष और मुकेश कुमार धाकड़ ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान समाज की एकता मजबूत करने, शिक्षा का विस्तार करने और भावी पीढ़ी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खरड़ी के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल श्री दौलत राम जी धाकड़ ने की। मुख्य अतिथि खरड़ी के सेवानिवृत्त नर्सिंग ऑफिसर श्री शांतिलाल तथा विशिष्ट अतिथि शिवपुरा के सेवानिवृत्त उपप्राचार्य श्री लालू राम धाकड़ रहे। समारोह का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भगवान श्री धरणीधर भगवान के माल्यार्पण, पुष्प अर्पण और धूपबत्ती प्रज्वलित कर ईश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई तथा स्वागत और अभिनंदन किया गया।

समारोह में समाज के विभिन्न विभागों से आए कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अपने सुझाव रखे। वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के साथ गरीब परिवारों के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं कोचिंग की व्यवस्था करने और निःशुल्क लाइब्रेरी स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

बेगूं क्षेत्र में समाज के छात्रावास भवन का निर्माण, नई पीढ़ी को उचित मार्गदर्शन देने के लिए अभिभावकों की काउंसलिंग तथा अनाथ एवं निराश्रित बच्चों की शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। समाज के सामूहिक सम्मेलन स्थल पर विद्यालय संचालन और प्रतिवर्ष प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह के आयोजन का सुझाव भी दिया गया।

छात्रावास निर्माण के प्रस्ताव को लेकर कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई कर्मचारियों ने 21 हजार, 51 हजार तथा एक लाख रुपये तक की सहयोग राशि देने की घोषणाएं कीं। उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता बनाए रखने, शिक्षा के विस्तार और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

संघ के संरक्षक मंडल में श्री कन्हैयालाल ACBEO सोनगर, श्री दौलत राम धाकड़ सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डोराई तथा श्री कन्हैयालाल सेवानिवृत्त इंजीनियर चरच्छा को शामिल किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में सोहन लाल धाकड़ व्याख्याता घटाबाव को अध्यक्ष, मुकेश कुमार धाकड़ अध्यापक मड़ावदा को मंत्री, गोपाल लाल व्याख्याता अनोपपुरा को कोषाध्यक्ष तथा छगनलाल अध्यापक माधोपुर को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

डॉ. दिनेश धाकड़ तारा पिपली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी घीसालाल मेल नर्स रामनगर, लाभचंद बिजली विभाग मेघपुरा, कालूराम VDO सोनार, लक्ष्मण लाल डाक विभाग पीपल्दा, राजेंद्र NDPS अमरपुरा, गिरिराज वेदराज एकलिंगपुरा, हंसराज AAO पीपल, रामगोपाल गिरदावर नयागांव, डॉ. विनोद प्रतापपुरा तथा सीमा देवी GNM काका जी का अनोपपुरा को दी गई।

कंचन धाकड़ अध्यापिका राजपुरा को महिला मंत्री, गोपाल लाल अध्यापक नाल को ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, खेमराज ABDO पीपल्दा को महामंत्री, शिवलाल अध्यापक किशोरपुरा को संगठन मंत्री तथा डॉ. यशपाल किशोरपुरा को संयुक्त सचिव बनाया गया।

गोपाल लाल मेल नर्स राजपुरा एवं कैलाश चंद्र LIC अभिकर्ता रुपपुरा को मीडिया प्रभारी और नंदकिशोर प्रधानाचार्य बामनहेड़ा को ब्लॉक प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

पंचायत मंडल प्रभारी के रूप में छोटू लाल RP, शंभू लाल बोर बावड़ी, मनोज पटवारी, कमलेश पटवारी, मदन जी हमेपुर, मुरली UDC नयागांव, शंकर लाल अध्यापक हरिपुरा तथा जानकी लाल अध्यापक पीपल्दा को विभिन्न दायित्वों की शपथ दिलाई गई।

समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति, संगठन की मजबूती, शिक्षा के प्रसार और छात्रावास निर्माण के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प दोहराया। इसके बाद स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रावास निर्माण के लिए सहयोग राशि की घोषणाओं और शिक्षा से जुड़े प्रस्तावों के साथ समारोह में समाज के संगठित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story