बड़ी सादड़ी अस्पताल में डेंटल एक्स-रे व RVG मशीन शुरू, अब दांतों की जांच होगी स्थानीय स्तर पर
बड़ी सादड़ी उप जिला चिकित्सालय में डेंटल एक्स-रे और RVG मशीन की सुविधा शुरू होने से अब ग्रामीण व आदिवासी मरीजों को स्थानीय स्तर पर दांतों की जांच मिलेगी।

तस्वीर में बड़ी सादड़ी उप जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पूर्व चेयरमैन आभा महात्मा और अन्य पदाधिकारी अत्याधुनिक डेंटल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ करते हुए नजर आ रहे हैं।
बड़ी सादड़ी उप जिला चिकित्सालय में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के प्रयासों से अत्याधुनिक डेंटल एक्स-रे मशीन एवं RVG मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करते हुए अस्पताल में इन मशीनों का शुभारंभ नगर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।
भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने मंत्री गौतम दक के समक्ष यह मांग रखी थी कि बड़ी सादड़ी एवं आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के मरीजों को दांतों की जांच के लिए निजी क्लीनिकों अथवा उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जाना पड़ता है। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री दक ने त्वरित कार्रवाई कर अस्पताल के लिए डेंटल एक्स-रे मशीन एवं RVG मशीन उपलब्ध करवाई।
इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से अब दांतों में कीड़ा लगना, जड़ों में संक्रमण, मसूड़ों की गंभीर समस्याएं, दांतों की अंदरूनी चोट, दांतों की टेढ़ी-मेढ़ी स्थिति, रूट कैनाल उपचार से पूर्व आवश्यक जांच तथा जबड़े से जुड़ी कई समस्याओं का सटीक परीक्षण बड़ी सादड़ी उप जिला चिकित्सालय में ही संभव हो सकेगा। इससे मरीजों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलेगी।
इस सुविधा का सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों ग्रामीण, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा। अब उन्हें छोटी-छोटी जांच के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में बड़ी सादड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उनका कहना है कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की यह सौगात न केवल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगी, बल्कि आमजन के लिए उपचार को अधिक सुविधाजनक भी बनाएगी।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, पूर्व चेयरमैन आभा महात्मा, भवानी सिंह देवड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष जितेंद्र डाँगी, जगदीश वैष्णव, सुधांशु वाजपेयी, पार्षद अनिल चौहान, नवीन सोनवा, सुनील पितलिया, दीपक नाहर, हेमंत डाँगी, रमेश नवलखा, सुधांशु वाजपेयी, धर्मेंद्र सिंह पाँवर, विनोद राज भोई, विशाल कंठलिया, सुरेश सुथार, राहुल मेहता, कमल रेगर, बाकिर बोहरा, दीपक सराफ, फ़क़रूदीन बोहरा, सुनील सोनावा, जोंटी बक्सी, कैलाश डाँगी, राजू इक़बाल, चंद्रभान सिंह सोलंकी, करण गवारिया, अब्बास अली बोहरा, डॉ. राहुल चौहान, अनस शेख़, सुरेंद्र तंवर, लोकेश मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे। बड़ी सादड़ी उप जिला चिकित्सालय में शुरू हुई यह नई सुविधा क्षेत्र के मरीजों के लिए स्थानीय स्तर पर आधुनिक दंत जांच और उपचार व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
