राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बड़ी सादड़ी पहुंचे दीपक कंठालिया, सकल जैन समाज ने किया भव्य स्वागत
बड़ी सादड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे दीपक कंठालिया का सकल जैन समाज ने स्वागत किया। जानिए समारोह में क्या रहा खास।

तस्वीर में समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंठालिया समता प्रवचन हॉल में सकल जैन समाज के सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।
ड़ी सादड़ी में अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के समता युवा संघ के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंठालिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी जन्मभूमि आगमन पर चारित्र आत्माओं के दर्शन किए गए। इस अवसर पर समता प्रवचन हॉल में सकल जैन समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया।
सकल जैन समाज के सचिव जोंटी बक्षी ने बताया कि निस्वार्थ भाव से की गई संघ सेवा एक दिन गुरुकृपा में परिवर्तित होती है और समाज को उच्च पद पर रहकर मार्गदर्शन देने का सौभाग्य प्राप्त होता है।
स्वागत समारोह के दौरान सकल जैन समाज के अध्यक्ष जिनेन्द्र डांगी, मंत्री शांतिलाल नागौरी, देवेंद्र मेहता, हेमंत डांगी, धनपाल मेहता, दीपक नाहर सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी बंधुओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंठालिया का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जन्मभूमि पर आगमन के अवसर पर आयोजित किया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
