बड़ीसादड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंठालिया का भव्य अभिनंदन, जन्मभूमि पर प्रथम आगमन पर हुआ सम्मान
बड़ीसादड़ी के दीपक कंठालिया के श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर जन्मभूमि में भव्य अभिनंदन महोत्सव आयोजित किया गया।

तस्वीर में बड़ीसादड़ी के समता भवन में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कंठालिया का अभिनंदन करते हुए समाजजन नजर आ रहे हैं।
राजधानी बीकानेर में श्री साधुमार्गी जैन संघ द्वारा बड़ीसादड़ी के दीपक कंठालिया को श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवा संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने के बाद गुरुवार को बड़ीसादड़ी में उनके सम्मान में अभिनंदन महोत्सव आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जन्मभूमि बड़ीसादड़ी में उनका यह प्रथम आगमन रहा।
कार्यक्रम के दौरान झाला मन्ना की नगरी बड़ीसादड़ी के परम गुरु भक्त एवं सरल स्वभावी नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कंठालिया का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने कबूतर खाना, नीमच रोड से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कंठालिया एवं उनके परिवार का जयकारों के साथ स्वागत करते हुए समता भवन तक शोभायात्रा के रूप में पहुंचाया।
इस अवसर पर श्री दीपक कंठालिया ने चातुर्मास हेतु विराजित शासन दीपिका साध्वी श्री प्रियलक्षणा श्री जी मारासा आदि ठाणा 5 के प्रवचन, दर्शन, वंदन एवं सेवा का लाभ प्राप्त किया।
इसके पश्चात श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता महिला मंडल, समता बहु मंडल, सकल जैन समाज, ओसवाल छोटे साजनान समाज, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ तथा गौशाला सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक कंठालिया का अभिनंदन एवं बहुमान किया गया।
अभिनंदन महोत्सव में समता युवा संघ मेवाड़ अंचल की कार्यकारिणी भी उपस्थित रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जन्मभूमि पर प्रथम आगमन के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाजजनों की सहभागिता और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
