दीपक आगाल दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित
सावा माहेश्वरी भवन में आयोजित निर्वाचन में छह जिलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग, तरुण सोमानी बने प्रदेश महामंत्री

सावा माहेश्वरी भवन में आयोजित निर्वाचन में दीपक आगाल अध्यक्ष और तरुण सोमानी महामंत्री निर्वाचित।
चित्तौड़गढ़। दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पद पर दीपक आगाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, भीलवाड़ा के तरुण सोमानी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। सावा माहेश्वरी भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया में दक्षिणी राजस्थान के छह जिलों के युवा प्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठन के नए नेतृत्व का चयन किया।
प्रदेश चुनाव अधिकारी राजेंद्र गगरानी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम में दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अंतर्गत आने वाले भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा जिलों के युवा प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी जिलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें दीपक आगाल को प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। वहीं, तरुण सोमानी प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान हरीश पोरवाल, दिनेश काबरा एवं कल्पेश सोमानी भी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। निर्वाचन संपन्न होने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री को शपथ दिलाई गई। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, इकाई अध्यक्ष नारायण लाल समदानी, सुभाष बाहेती, राष्ट्रीय खेल मंत्री शशांक बिड़ला, प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी, नितेश लड्ढा एवं शांति लाल डाड ने दोनों पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मंगल भराड़िया, ललित लड्ढा, चंचल मंत्री, अनिल गदिया, निर्मल गगरानी, पंकज न्याती, भानु झंवर, सौरभ तोषनीवाल, निर्मल गंगरानी, अनुनय काबरा, अंशुमान बाहेती, सौरभ जागेटिया, प्रतीक आगाल, राजेश काकानी, अंकित जागेटिया, महेश गदिया, अंकित मालीवाल, शुभम भराड़िया, अर्चित मूंदड़ा, अंकित लखोटिया, रौनक भदादा, आशीष तोषनीवाल, आशीष मूंदड़ा, मयंक मूंदड़ा, सुदर्शन लढ्ढा, पुनीत हेड़ा, दिलीप मूंदड़ा, वीरेंद्र सोनी एवं मुरली बियानी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
वहीं, अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन में पश्चिमांचल से राघव कोठारी निर्विरोध राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। कार्यक्रम के अंत में जिला माहेश्वरी युवा संगठन के निवर्तमान जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। निर्वाचन के साथ ही दक्षिणी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन को नया नेतृत्व मिला।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
