चित्तौड़गढ़। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य परम श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर बुधवार को ओछड़ी स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रतलाल गाडरी एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया।


जिलाध्यक्ष का संबोधन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि—

"पं. उपाध्याय का विचार भारत की आत्मा से जुड़ा हुआ है, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार धरातल पर उतार रही है।"

उन्होंने आगे कहा कि—

"अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा की पहचान है।"


उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

कार्यक्रम में निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:

  • रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, नन्दकिशोर लौहार, अनिल सुखवाल।
  • शैलेन्द्र झंवर, भरत जागेटिया, घनश्याम लोठ, चन्द्रशेखर सोनी।
  • इन्द्रा सुखवाल, शुभम सुखवाल, शांतनु काबरा, मोहित गोस्वामी।
  • सुभाष शर्मा, जगपाल सिंह, अलका चतुर्वेदी, मनोज साहू, कोमल पाटीदार।
  • सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।

संकल्प एवं समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र सेवा के लिए सतत समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story