डीग, 13 अगस्त। मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग में वृक्षारोपण सप्ताह अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “एक पेड़ माँ के नाम” रही। इसका उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाना तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर समन्वयक श्वेता तथा तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी देवी, संदीप कुमार एवं रोनित यादव उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर एवं पौधों की देखभाल के महत्व पर भी चर्चा की गई। महाविद्यालय परिवार एवं स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को हरित बनाने के साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story