चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के प्रभाग श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने आधुनिक फसल सुरक्षा एवं स्पेशल्टी प्लांट न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स का औपचारिक लॉन्च किया। इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख चैनल पार्टनर्स मौजूद रहे, जिन्होंने इन नए कृषि समाधानों के अनावरण में भागीदारी की।

कंपनी ने अपने फसल सुरक्षा पोर्टफोलियो को और अधिक सशक्त बनाते हुए नए उत्पाद श्रीराम सेनकुशा को पेश किया है। यह उत्पाद उभरती वैश्विक तकनीकों पर आधारित है और इसे ग्लोबल इनोवेटर्स की पेटेंटेड तकनीकों के उपयोग से अत्यंत सावधानीपूर्वक विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भारतीय किसानों को उनकी आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फसलों को कीटों से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना है। श्रीराम सेनकुशा एक जापानी इनोवेशन पर आधारित समाधान है, जो विशेष रूप से उच्च मूल्य वाली कृषि एवं बागवानी फसलों को लेपिडोप्टेरन कीटों और थ्रिप्स से सुरक्षा प्रदान करता है। 1-डे प्री-हार्वेस्ट इंटरवल (PHI) के साथ डिज़ाइन किया गया यह उत्पाद कीटों में प्रतिरोध विकसित होने की संभावना को कम करने में सहायक बताया गया है। इसके ट्रांसलैमिनर एक्शन और 30 मिनट की रेन-फास्टनेस क्षमता इसे प्रतिकूल मौसम में भी प्रभावी बनाए रखती है, जिससे फसलों की सुरक्षा और उत्पादकता में सुधार होता है।

स्पेशल्टी प्लांट न्यूट्रिशन (SPN) सेगमेंट के अंतर्गत कंपनी ने श्रीराम सिम्बियो को भी लॉन्च किया है। यह एक उन्नत जैविक समाधान है, जिसमें इनोवेटिव ऑर्गेनिक कार्बन कैरियर्स का उपयोग किया गया है। यह उत्पाद मिट्टी के 360 डिग्री स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है और मिट्टी में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों जैसे फास्फोरस, आयरन और जिंक को पौधों के लिए अधिक सुलभ बनाता है। बेहतर प्रदर्शन के चलते यह उत्पाद खेती में उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं बिजनेस हेड संजय छाबड़ा ने कहा कि श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स के लिए नवाचार केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि हर किसान के प्रति एक प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि नए उत्पादों का यह लॉन्च आधुनिक कृषि को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बीज, फसल सुरक्षा और पोषण समाधानों को सीधे किसानों तक पहुंचाकर उन्हें अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

इस लॉन्च के साथ कंपनी ने कृषि क्षेत्र में उन्नत तकनीक आधारित समाधानों को बढ़ावा देने की अपनी दिशा को और स्पष्ट किया है, जो आने वाले समय में किसानों की फसल सुरक्षा और उत्पादकता को नई मजबूती प्रदान करने की संभावना दर्शाता है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story