बेगूं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एचडीएफसी बैंक की बेगूं शाखा में शनिवार को विशेष साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री अभिषेक पाण्डे ने उपस्थित ग्राहकों और कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सावधानियों पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध कॉल या संदेशों के प्रति सतर्क रहें।

कार्यक्रम में बैंक कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान उपशाखा प्रबंधक मुकेश कुमार, अमित जैन, जमना लाल, रचित कोठारी, राजू लाल, मनोज शर्मा, शुभम जैन, मुकेश शर्मा, कुसुम और राजेश सोनी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को डिजिटल लेन-देन के सुरक्षित तरीकों और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल से न केवल ग्राहकों में जागरूकता बढ़ी, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश भी गया।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story