पांच हजार रुपये का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, जानलेवा हमले में था वांछित
चित्तौड़गढ़ पुलिस ने पांच हजार रुपये के ईनामी अपराधी भुपेन्द्र सिंह उर्फ बैरू भुप्पी को गिरफ्तार किया। आरोपी पिस्टल से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी में एएसआई, डीएसटी व साइबर सेल की टीमों का सहयोग रहा। प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड़ ने एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार कर सुरक्षा व्यवस्था में सफलता हासिल की है। पांच हजार रुपये का ईनामी भुपेन्द्र सिंह उर्फ बैरू भुप्पी, जो पिस्टल से जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित था, को धर दबोचा गया।
जानकारी के अनुसार, 6 दिसंबर को राजु पुत्र किशन गाडरी निवासी उदाखेडा थाना फतहनगर, जिला उदयपुर अपने साथियों के साथ मंगलवाड़ थानांतर्गत किशोर जी का खेडा गांव में किसी के निधन के सिलसिले में बैठने गए थे। इस दौरान मारवाड़ के नरेश जाट और भुपेन्द्र भाटी उर्फ बैरू भुप्पी ने जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया। हमले में राजु घायल हो गया, जिसके बाद मंगलवाड़ थाने में जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया गया और अनुसंधान शुरू किया गया।
एएसपी सरितासिंह के मार्गदर्शन तथा डीएसपी देशराज कुलदीप की सुपरविजन में थानाधिकारी भगवान लाल के निर्देशन पर आरोपी नरेश जाट और भुपेन्द्र सिंह भाटी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। इसके तहत पुलिस ने 24 वर्षीय भुपेन्द्र सिंह भाटी उर्फ बैरू भुप्पी पुत्र पृथ्वीराज सिंह राजपूत निवासी भाटीयों की ढाणिया, थाना राजीव नगर, जिला जोधपुर से गिरफ्तारी की। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
भुपेन्द्र सिंह भाटी एक पांच हजार रुपये का ईनामी अपराधी है और उस पर पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तारी में एएसआई जगदीश चंद्र, प्रेमनाथ, कां. सुनिल, उम्मेद सिंह, डीएसटी टीम के हैड कां. मुस्ताक, कां. छोगालाल, गणपत सिंह एवं साइबर सेल टीम के हैड कां. राजकुमार व कां. रामनरेश का सहयोग रहा। पुलिस ने बताया कि प्रकरण का अनुसंधान अभी जारी है और दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए कार्रवाई तेज की जा रही है।
यह गिरफ्तारी न केवल स्थानीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे अन्य अपराधियों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
