चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना विकास को लेकर सांसद सी.पी. जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की लंबित मांगों और जनसुविधा से जुड़े कई मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए आवश्यक स्वीकृतियां और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया।

सांसद जोशी ने प्रतापगढ़ शहर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-113 पर निर्मित बाईपास का कार्य पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए इसके शीघ्र लोकार्पण का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाईपास के शुरू होने से शहर में भारी वाहनों के दबाव से राहत मिलेगी और यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा।

उन्होंने भटेवर-मावली-नाथद्वारा-चारभुजा राष्ट्रीय राजमार्ग-162ई के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर इसके भी शीघ्र लोकार्पण का अनुरोध किया। सांसद ने कहा कि यह मार्ग मेवाड़ क्षेत्र की धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

बैठक के दौरान सांसद सी.पी. जोशी ने चित्तौड़गढ़ शहर के लिए रिंग रोड परियोजना की स्वीकृति प्रदान करने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। साथ ही चित्तौड़गढ़ बाईपास, जो कोटा रोड को सीधे भीलवाड़ा रोड से जोड़ेगा, उसकी स्वीकृति के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहर की वर्षों पुरानी आवश्यकता थी, जिसके साकार होने से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित हो सकेगा।

सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक अंडरपास, सर्विस रोड, ओवरब्रिज तथा अन्य सुरक्षा संबंधी कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही सांसद सी.पी. जोशी ने संसदीय क्षेत्र के लिए नवीन राजमार्गों तथा केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के माध्यम से आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर सड़क नेटवर्क विकसित करने का भी आग्रह किया। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजनाओं को गति देने और जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story