चित्तौड़गढ़। सांसद सी. पी. जोशी के सानिध्य में चित्तौड़गढ़ के जाजम इंटरनेशन परिवार के सदस्यों ने संसद भवन एवं राष्ट्रपति भवन का भ्रमण किया। मेरी लोकसभा - मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जाजम इंटरनेशन परिवार के 22 सदस्यों ने सांसद जोशी के साथ नए एवं पुराने संसद भवन परिसर का सेंट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मंत्रीगण कक्षों आदि का अवलोकन करते हुए लोकसभा भ्रमण किया।

लोकसभा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट

भ्रमण के दौरान सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित कई मंत्रीगण एवं सांसदों से मिलकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए। जाजम परिवार की बहनों ने "मामा शिवराज सिंह चौहान, सांसद दुष्यंत सिंह एवं महिला सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, मालविका देवी, संध्या राय, हिमाद्रि सिंह एवं अन्य महिला सांसदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला शसक्तीकरण हेतु संचालित की जा रही योजनाओं के लिए आभार ज्ञापित किया।"

लोकतंत्र के मंदिर में सांस्कृतिक झलक का अनुभव

सांसद जोशी के कारण ही लोकतंत्र के मंदिर भारतीय संसद एवं राष्ट्रपति भवन को देखने एवं मंत्रीगण और सांसद से मिलने एवं विभिन्न आकर्षक गैलेरी जो देश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती हैं, उन्हें देखने का सुअवसर प्राप्त हो सका।

भ्रमण दल में सम्मिलित सदस्य

भ्रमण दल में मनिता, ओमप्रकाश तोषनीवाल, अनिता, स्वदेश दायमा, सरला, कुलदीप बजाज, अनिता, हेमेंद्र टोंग्या, रेखा, अभय नाहर, प्रीति, लोकेश सोनी, अंशु, अल्बर्ट फील्ड, संगीता, राजेश सेठिया, धर्मा, शैलेन्द्र ओझा, बद्री काबरा, आर्यन दाधीच, दीपक अग्रवाल एवं कान्हा तोषनीवाल आदि उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story