इगला के ऐलबामाता गौशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, पंचायत चुनावों में एकजुटता का लिया गया संकल्प
इगला की ऐलबामाता गौशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने लिया भाग, गुटबाजी खत्म कर पंचायत चुनावों में एकजुटता का संदेश दिया गया। संगठन को मजबूत करने पर जोर।

इगला स्थित ऐलबामाता गौशाला में 18 जून 2026 को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव ऋतिक मकवाना।
इगला स्थित ऐलबामाता गौशाला में 18 जून को कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें संगठनात्मक एकजुटता और आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर रणनीतिक संदेश दिया गया। सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी ऋतिक जी मकवाना, राजस्थान के पूर्व सहकारीता मंत्री उदयलाल जी आजना, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी हगामी लाल जी मेवाड़ा, प्रदेश महासचिव छोट राम मीणा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद जी शिशोरिया तथा विधानसभा प्रत्याशी बद्रीलाल जी जार सहित अनेक प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती, गुटबाजी से दूर रहने और एकजुट होकर कार्य करने पर विशेष जोर दिया। नेताओं ने आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी के लिए कार्य करने का संकल्प दिलाया। साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष लालसिंह जाट, गला ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह झाला, चमनपाल सिंह सोलंकी, गोपाल दुष्करणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन का संचालन राजीव गांधी पंचायतीराज मंच के राजकमल सिंह शक्तावत द्वारा किया गया। वहीं, अतिथियों का स्वागत दिलीप, मैदरी, अभय मेहता, संगम, रामसिंह रणजीता सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में राजकमल सिंह शक्तावत ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

Praveen Mehta, Dungla
नाम: प्रवीण मेहता
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातकाल)
कार्यक्षेत्र: डूंगला उपखंड, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, और राजनीति
परिचय
प्रवीण मेहता राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले डूंगला उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा व्यवस्था, स्थानीय राजनीति, घटना-दुर्घटना और जनहित से जुड़े कार्यों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन योजनाओं से जोड़ना और सामाजिक सरोकार के मुद्दों को निष्पक्षता से उठाना है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
प्रवीण मेहता को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- जय राजस्थान, मेवाड़ी मीरा, और जननायक: वर्ष 2002 में इन समाचार पत्रों में कार्य किया।
- दैनिक दशपुर एक्सप्रेस: वर्ष 2006 से लगातार 12 वर्षों तक इस समाचार पत्र में अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक भास्कर: वर्ष 2008 से 2012 तक संवाददाता और एजेंसी के रूप में कार्य किया।
- प्रातकाल: वर्ष 2018 से वर्तमान तक लगातार 'प्रातकाल' समाचार पत्र के संवाददाता के रूप में डूंगला क्षेत्र में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 10वीं कक्षा तक पूरी की है।
