चित्तौड़गढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा कार्यालय ओछड़ी के सामने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया।

विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भाजपा द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराना बताया गया। जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने कहा कि हर बार ईडी का इस्तेमाल संवैधानिक संस्थाओं के दूरुपयोग के लिए किया जा रहा है। उन्होंने अदालत के ताजा फैसले का हवाला देते हुए बताया कि कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाते हुए ईडी की कार्रवाई को अवैध और गैरकानूनी करार दिया है।

सिसोदिया ने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस और गांधी परिवार को झूठे आरोपों में फंसाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन अदालत ने इस मामले का संज्ञान तक नहीं लिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ईडी का मामला क्षेत्रीय अधिकारी के अधिकार क्षेत्र से बाहर है और बिना पित के कोई मामला नहीं बनता।

विरोध प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर पीयूष त्रिवेदी, डॉ. ललित बोरीवाल, हनुमंत सिंह बोहेड़ा, रंजना लाड़, संदीप शर्मा, सुभाष शारदा, परमेश्वर कुमार जाट, लाल सिंह जाट, देवेंद्र सिंह झाला, ममतेस शर्मा, पारस जैन, पुरुषोत्तम झंवर, दिनेश गुर्जर, अरुण कंडारा, असलम अली, दिनेश शर्मा, लक्ष्मण सिंह सांखला, विनोद लढ्ढा, लक्ष्मी नारायण कुमावत, अशोक लड्डा, गोविंद कोठारी, कालू लाल जाट, संग्राम सिंह, विजय चौहान, करण सिंह सांखला, सुमन सुवालका, दिनेश चाष्टा, प्रमोद मोदी, संजय राव, दीपक सिंह राठौड़, चक्षु शर्मा, गौतम विजयवर्गीय सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता और संवैधानिक संस्थाओं के सही इस्तेमाल की मांग को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इस प्रदर्शन ने यह संदेश दिया कि पार्टी अपने राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ किसी भी अनुचित कार्रवाई के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story