गंगापुर सिटी। डूंगला ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को “अरावली बचाओ – जन आंदोलन” के तहत एक पदयात्रा एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य अरावली पर्वतमाला में संभावित खनन के खिलाफ जनता में जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करना था।

जागरूकता रैली को संबोधित करते हुए बड़ी साड़ी विधानसभा के प्रत्याशी बद्रीलाल जाट ने कहा कि अरावली में खनन भौगोलिक और प्राकृतिक दृष्टि से घातक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि यह पर्यावरण संतुलन को बिगाड़ सकता है और पूरे प्रदेश को रेगिस्तान में बदलने की संभावना है। अरावली पर्वतमाला जल, जंगल और पहाड़ों की सुरक्षा करती है, जो अनेक जनजाति समुदायों और वन्य जीवों का निवास स्थल है, जिन्हें खनन से गंभीर नुकसान हो सकता है।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सूरजमल पाटीदार, देवेंद्र सिंह झाला और नारायण गाडरी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डूंगला मंडल अध्यक्ष ललित गोपाल पुष्करणा ने किया।

कार्यक्रम में डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला, बाड़ीसादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह जाट, पूर्व डूंगला प्रधान सूरजमल पाटीदार, जिला महासचिव जगदीश टेलर, डूंगला मंडल अध्यक्ष ललित गोपाल पुष्करणा, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम आहिर, चिकारड़ा मंडल अध्यक्ष शोकिन जैन, पूर्व मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, पूर्व बड़ी सादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अभय मेहता, पूर्व डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव भानावत, पूर्व डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल आहिर, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जनवा, बाड़ीसादड़ी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुन्नालाल मेघवाल, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, देवीलाल जाट (पंचायत समिति सदस्य), कुलदीप लोहार, संतोष धाकड़ (पंचायत समिति सदस्य), जिला परिषद प्रत्याशी मनोहर जाट, मोरवन सरपंच माँगी लाल अहीर, मंगलवाड़ पूर्व सरपंच भंवर अहीर, फलोदरा सरपंच जगदीश, आँजना सरपंच, भाटोली गुजरान सरपंच सीताराम गुर्जर, बड़वाई सरपंच शंकर मेघवाल, नरेंद्र सिंह तलाऊ, नारायण गाडरी, मोहन अहीर, राजू पाटीदार, किशन जाट, प्रकाश मेघवाल, बगड़ीराम धाकड़, चंद्रशेखर अहीर, मंगीलाल अहीर, मुकेश जाट और हंसराज जाट, मंगल जाट सहित कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

रैली के दौरान जनता को “अरावली बचाव, देश बचाओ” और “काला कानून वापस लो” जैसे नारे बुलाकर सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। समाप्ति पर डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह रैली न केवल पर्यावरण संरक्षण के संदेश को मजबूती देती है, बल्कि स्थानीय जनता को संगठित करके सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story