जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष एमडी चौपदार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने की।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव राजेन्द्र बिधूड़ी, प्रकाश चौधरी और ललित बोरीवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर संभाग प्रभारी नजमा मेवाफरोश, प्रभारी शबनम डायर और प्रदेश जनरल सेक्रेटरी रानू अजमल सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गोपाल सालवी और संजय राव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड प्रदान किए। इसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार और जिला कार्यकारिणी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एमडी चौपदार का उपरना ओढ़ाकर, मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें दुर्ग की छवि वाला स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्रदेश पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्वधर्म समभाव और भाईचारे की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय की सभी जातियों के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और सम्मान के लिए पार्टी हमेशा आगे खड़ी रहेगी।

समारोह में मोहसीन खान, नवाब खान, फारूख नीलगर और तनवीर खान ने सहयोग दिया। अंत में रफीक खान ने उपस्थित सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। शपथ ग्रहण समारोह के साथ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिला कार्यकारिणी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों की शुरुआत की।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story