जिले में कानून-व्यवस्था के माकूल इंतजाम सुनिश्चित करने तथा विभिन्न गैर कानूनी गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाते हुए आमजन को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामेश्वर बैरवा के नेतृत्व में नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने जिले में पिछले कुछ समय से सक्रिय अवैध गतिविधियों की ओर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित किया। इसमें सुदखोरी, अवैध बजरी, गुंडा गेंक, सुदखोरी, नशा तस्करी, मनचला गैंक, ऑनलाईन गेमिंग धंघे, होटलों में वेश्यावृति गिरोह, फर्जी फाईनेंस कम्पनियाँ सहित विभिन्न गैर कानूनी गतिविधियों के संचालन से आमजन को हो रही परेशानियों का उल्लेख किया गया।

प्रतिनिधियों ने मांग की कि इन गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। इस पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की बात कही गई।

इस अवसर पर चेतन जटिया, किशन बैरवा, राधेश्याम, रतनलाल, भेरूलाल चिकसी, बाबूलाल ऐराल, बाबुलाल धनेत, मदनलाल, हंसराज, रतन, शंभूलाल आक्या, निर्मल देसाई, मौसम अली, जगदीशचन्द्र, लक्ष्मीनारायण, हरीश, चंपालाल बैरवा, अंबालाल, मांगीलाल, प्रकाशचन्द्र, छगनलाल खटीक, रतनलाल खटीक, प्रभूलाल गुर्जर, पीसी गवारिया, रामावतार मीणा, रामरतन, शंकरलाल, प्रेमचंद, प्रकाशचन्द्र बड़ीसादड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह ज्ञापन जिले में बढ़ती अवैध गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की अपेक्षा को दर्शाता है, जिससे आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित हो सके।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story