चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कांग्रेस हेरिटेज जोन मंडल ने जिले में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ता किला रोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचकर बाबा साहब को नमन करने के लिए माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी याद में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सिसोदिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न केवल भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक सुधार के मार्गदर्शक के रूप में पूरी दुनिया को नई दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार और उनके मूल मंत्र आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें ललित बोरीवाल, अहसान पठान, दिनेश गुर्जर, अनिल शेट्ठी, संजय राव, इम्तियाज हुसैन लौहार, संजु सेन, शिल्पन साहू, चक्षु शर्मा, दीपक सिंह राठौड़, जमील अहमद, खुसरो कमाल, उस्मानगनी नीलगर, सुमित मीणा, गोटू, प्रदीप माली, सुमेर गोरण, युवराज सिंह, सुनिल सरगरा, प्रकाश राठौड़, मोहित लोठ, नवाब खान, इफ्तिकार छीपा, इमरान छीपा, सलीम नेता, रवि जाट, रजा शेख, महेश गाडरी, रतन गाडरी, प्रदीप लोठ, महेश धनगर, मुस्तफा, मोहम्मद नूर, गुलशेर, अहमद, मयंक गोस्वामी, त्रिलोक सिंह, आयुष वर्मा, मोहम्मद हुसैन, हैदर अली और मोहम्मद आलम शामिल थे।

इस श्रद्धांजलि समारोह ने न केवल डॉ. अंबेडकर के सामाजिक और कानूनी योगदान को याद किया, बल्कि कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को उनके आदर्शों पर चलने और समानता व न्याय के संदेश को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन सम्मान और सामाजिक चेतना के इस महत्वपूर्ण संदेश के साथ हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बाबा साहब की शिक्षाएं समय और पीढ़ियों की सीमा से परे स्थायी प्रभाव रखती हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story