चित्तौड़गढ़: ज़िंक नगर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में 23वां पाटोत्सव शुरू
तीन दिवसीय आयोजन के पहले दिन सिद्धेश्वरी माताजी का अभिषेक कर शिखर पर नई ध्वजा फहराई गई, शुक्रवार को महादेव का मुख्य अनुष्ठान होगा।

राजस्थान की ऐतिहासिक धरा चित्तौड़गढ़ के ज़िंक नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को आस्था और उल्लास के साथ तीन दिवसीय 23वें पाटोत्सव का भव्य शुभारम्भ हुआ। आयोजन के प्रथम दिवस बुधवार प्रातः श्री सिद्धेश्वरी माताजी मंदिर में विधि-विधान के साथ माताजी की प्रतिमा का अभिषेक संपन्न किया गया, जिसके पश्चात मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के शिखर पर नवीन धर्म ध्वजा चढ़ाई गई। भक्ति के इस उल्लासमय वातावरण में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और प्रबंधकीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस पावन अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री घनश्यामसिंह, एस के मोड़, लोकेशन एच आर हेड अनूप कुमार एवं डिप्टी सी एच आर ओ ममता शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ ही कोषाध्यक्ष जी एन एस चौहान, दिलीप सिंह सिसोदिया, बालकिशन माली, अनिल कुमार अग्रवाल, राजेश सुखवाल, महेंद्र सिंह चुण्डावत, पं शशिधर द्विवेदी, दीपेश तिवारी, उम्मीर कँवर राणावत और सम्पत धाकड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर दर्शन लाभ प्राप्त किए। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान की शृंखला में आगामी शुक्रवार प्रातः 05 बजे मुख्य मंदिर श्री सिद्धेश्वर महादेव का विशेष अभिषेक, हवन एवं पूर्णाहुति के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पाटोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि ज़िंक नगर क्षेत्र की आध्यात्मिक एकजुटता को भी प्रगाढ़ कर रहा है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
