चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की सीएसआर पहल के तहत् टाटा स्ट्राइव के सहयोग से संचालित चंदेरिया स्थित जिं़क कौशल केन्द्र में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान सितंबर के तहत साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। साइबर थाना और कालिका यूनिट की टीम ने केंद्र के विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के 65 शिक्षार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में साइबर थाना पुलिस उप अधीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह, थानाधिकारी सुमन कुमार, महिला कांस्टेबल सावित्री कुमारी और कालिका यूनिट से महिला कांस्टेबल दुर्गा ने सत्र का संचालन किया। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर सीएसआर हेड सुंदर राज, हेड सिक्योरिटी जी. मल्लेषम, जिं़क कौशल केन्द्र के प्रोजेक्ट मैनेजर राज कुमार खत्री एवं सेन्टर मैनेजन अंकुश शर्मा सहित केंद्र के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

सत्र के दौरान साइबर थाना थानाधिकारी सुमन कुमार ने विभिन्न कोर्स के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर होने वाले फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिम तथा इंटरनेट के माध्यम से होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शिक्षार्थियों को साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन गतिविधियों से सावधान रहने की सलाह दी। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया।

महिला सुरक्षा पर आयोजित विशेष सत्र में कालिका यूनिट की दुर्गा ने शिक्षार्थियों को आत्मरक्षा के महत्व और इसके विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग एवं साइबर उत्पीड़न के खतरों से आगाह करते हुए उनसे बचने के आवश्यक उपाय बताए। सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उन्होंने महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की, जिसमें महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन नंबर शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सुंदर राज ने इस ज्ञानवर्धक एवं महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र के लिए साइबर थाना और कालिका यूनिट की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जिं़क कौशल केन्द्र के शिक्षार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और उन्हें डिजिटल एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story