चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा से जुड़े प्रकरण में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला पुलिसकर्मियों तथा महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हाल ही में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और महिला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फोटो-वीडियो के नाम पर एक महिला को परेशान और ब्लैकमेल करने वाले व्यक्ति को डिटेन किया था। शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल के नेतृत्व में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने सादे वस्त्रों में निगरानी की। आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसे डिटेन करने में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्रवाई के दौरान महिला थाना अधिकारी रेणु खोईवाल तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रीना राजावत, आकांक्षा, गायत्री और लीला ने संवेदनशीलता, तत्परता और सतर्कता के साथ कार्य किया। महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए संबंधित फोटो एवं वीडियो डिलीट करवाए गए। साथ ही भविष्य में महिला को परेशान अथवा ब्लैकमेल नहीं करने के लिए आवश्यक रूप से पाबंद किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने महिला थाना अधिकारी और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और त्वरितता से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार सजग और सक्रिय रहकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस सेवाओं की जानकारी लगातार दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को राजकोप सिटीजन एप तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 की जानकारी देकर महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य महिला संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक किया गया।

जिला पुलिस ने महिलाओं एवं युवतियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने, ब्लैकमेलिंग अथवा अन्य महिला संबंधी समस्या होने पर महिला गरिमा हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत और सहायता के लिए संपर्क करें।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story