चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला अधिवक्ता एवं महिला न्यायिक कार्मिक मित्र मंडल द्वारा रितुराज वाटिका में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक होली उत्सव को सनातन संस्कारों और भक्ति भाव के साथ मनाते हुए ठाकुर जी को अबीर-गुलाल अर्पित कर फूलों की होली खेलकर वातावरण को आध्यात्मिक और उल्लासपूर्ण बना दिया।

भक्ति और उल्लास का संगम

भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर सामूहिक नृत्य और भजन-कीर्तन के माध्यम से महिलाओं ने भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति के सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक महत्व को रेखांकित करना तथा सनातन संस्कृति के तीज-त्योहारों को जीवंत बनाए रखना रहा। उत्साह और संस्कारों से भरे इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि भारतीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने में नारी शक्ति का योगदान सदैव केंद्रीय और प्रेरणादायी रहा है।

नारी शक्ति की सहभागिता

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महिला मित्र मंडल की सक्रिय भूमिका रही। समारोह में बिंदु पाण्डिया, राखी राव, कृष्णा सिन्हा, रेखा वैष्णव, चंदा सुथार, प्रीति सुखवाल, वैशाली अहीर, मोनिका जैन, भारती गेहलोत, सोनू तिवारी, श्रेया राठौड़, सुनीता बुनकर, तारा राव, गुड्डी कुमावत, साक्षी, पुष्पा, उषा, आंचल, ज्योति, खुशबू भटनागर, वंदना सहित लगभग पचास महिलाओं ने सम्मिलित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी सहभागी महिलाओं ने मिलकर कार्यक्रम को होली के रंगों से सराबोर कर महिला दिवस को यादगार बना दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story