चित्तौड़गढ़। 23 से 28 दिसंबर तक जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव ने चित्तौड़गढ़ की धरती को उत्सव की रोशनी से सजाया। यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जीवंत रूप देने वाला प्रतीक बन गया। मेले में कदम रखते ही ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे भारत की आत्मा सजीव हो उठी हो।

महोत्सव में देशभर के स्वदेशी उत्पादों की आकर्षक स्टॉलें लगीं, जिनमें हस्तशिल्प, खादी, घरेलू उत्पाद और ग्रामीण उद्यमिता की अनूठी झलक दिखाई दी। प्रत्येक स्टॉल अपने आप में भारत की मेहनत, हुनर और आत्मसम्मान की कहानी बयां कर रहा था। खासकर राजीविका के माध्यम से स्थापित देशी स्टॉल इस मेले की विशेष पहचान बने।

मेले में स्वाद और संस्कृति का संगम भी देखने को मिला। कहीं ठंडी-ठंडी राब, कहीं ताजगी से भरी छाछ, वहीं गरमागरम पकोड़े और कुरकुरी मक्की की पपड़ी ने आगंतुकों को गाँव की मिट्टी और संस्कृति से जोड़ा। महिलाओं के चेहरों पर आत्मविश्वास की मुस्कान इस बात का प्रमाण थी कि अब वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर आलोक रंजन सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का सक्रिय योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और सहभागिता से मेला सुव्यवस्थित, प्रेरणादायी और जनहितकारी बन सका।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रोशनी से जगमगाए मेले ने परिवारों, बच्चों और युवाओं को उत्साह और आनंद का अनुभव कराया। यह संदेश स्पष्ट रूप से दे रहा था कि आत्मनिर्भर भारत अब केवल सपना नहीं, बल्कि वास्तविकता बन चुका है। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव न केवल एक आयोजन है, बल्कि स्वदेशी सोच, आत्मनिर्भरता और भारत के उज्ज्वल भविष्य का उत्सव बनकर उभरा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story