नगर परिषद निकाय चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और भाजपा के साथ चुनावी मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी भी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों की ओर से अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 में चुनाव प्रचार का अनूठा अंदाज देखने को मिला, जहां भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में फिल्मी कलाकारों ने प्रचार की कमान संभाली।

वार्ड 17 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश झंवर के समर्थन में प्रसिद्ध टीवी व फिल्म कलाकार जोजो और शादाब चुनाव प्रचार करते नजर आए। पिछले दो दिनों से दोनों कलाकार वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्याशी सुरेश झंवर के लिए वोट मांग रहे हैं।

टीवी कलाकारों के अचानक चुनाव प्रचार में उतरने से वार्डवासियों और भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जोजो और शादाब ने वार्ड की गलियों और मोहल्लों में जनसंपर्क करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी सुरेश झंवर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान कलाकारों को देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। वार्ड 17 में टीवी कलाकारों के चुनाव प्रचार में शामिल होने से प्रत्याशी के जनसंपर्क अभियान को अलग पहचान मिली और क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक चर्चा में आ गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story