चित्तौड़गढ़। भगवान विश्वकर्मा की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई।


भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा

शहर में शाही लवाजमे के साथ बैण्डबाजों की सुमधुर लहरियों के संग शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। इस भव्य आयोजन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार रहीं:

  • शोभायात्रा में सुसज्जित अश्व, ऊँट के साथ महिलाएँ कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए चल रही थी।
  • ऊँट गाड़ी पर कलश और ध्वजा दण्ड शोभायमान थी।
  • शोभायात्रा में रथ पर भगवान विश्वकर्मा की विशाल भव्य तस्वीर विराजित थी।

मार्ग में स्वागत एवं धार्मिक अनुष्ठान

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुँची। शोभायात्रा का मार्ग में विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा की समाप्ति पर आराध्यदेव भगवान विश्वकर्मा मंदिर में हवन, यज्ञ, पूर्णाहूति की गई।


जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति का आयोजन

इसी प्रकार जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान विश्वकर्मा की विशाल शोभायात्रा शहर से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट, प्रतापनगर होते हुए सेंथी स्थित जांगिड़ छात्रावास पहुंची, जहां भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई।

प्रतिभा सम्मान एवं सभा

शोभायात्रा के पश्चात् समाज की सभा का आयोजन हुआ। जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों तथा भामाशाहों का सम्मान किया गया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story