चित्तौड़गढ़। विकसित भारत जन सेवा अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा के तहत नगर परिषद की ओर से गुरुवार को दुर्ग स्थित ऐतिहासिक विजय स्तंभ परिसर में स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों, संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग, हिंदुस्तान जिंक, स्काउट-गाइड, कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थी, सफाई मित्र तथा नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्वयंसेवक शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरा इधर-उधर नहीं डालने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

इसके बाद प्रतिभागियों ने विजय स्तंभ एवं आसपास के परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। श्रमदान के माध्यम से ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने और इनके संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया। नगर परिषद की ओर से कार्यक्रम में सहभागी सभी विभागों, संस्थाओं, विद्यार्थियों, सफाई मित्रों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर चित्तौड़गढ़ के निर्माण के लिए आमजन से स्वच्छता अभियानों में निरंतर सहभागिता निभाने की अपील की गई।

स्वच्छता की सेवा अभियान के अन्तर्गत गतिविधियां आयोजित की गई

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरूवार को पंचायत समिति वाटिका में एक घंटे का श्रमदान विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति के समस्त स्टॉफ द्वारा श्रमदान किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी ने अपने घर के आस पास सफाई रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर राजेन्द्रसिंह पुरावत, धर्मवीर कोठारी, प्रदीप दशोरा, प्रियंका बगेरवाल, गोवर्धनलाल सेर, कीर्ती दशोरा, ओमप्रकाश दायमा, मयंक नागर, सरोज बाला भट्ट, दिलखुश, लवदर्शन कोठारी, नीतेश, सुमन मण्डोतिया, मो. अजहर, भीमराज छुटनलाल, सत्यनारायण सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें। विजय स्तंभ परिसर से पंचायत समिति वाटिका तक आयोजित इन स्वच्छता गतिविधियों में श्रमदान, स्वच्छता शपथ और जागरूकता संदेश के माध्यम से स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।


Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story