चित्तौड़गढ़। विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहल की है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ शहर के 10 सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में विधिक जागरूकता क्लब खोले गए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक ने श्री भुवनभानु सुरीश्वर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता क्लब का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता के महत्व की जानकारी दी गई। सचिव योगिता पारीक ने बताया कि विधिक जागरूकता का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं उपलब्ध विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति अपने अधिकारों से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार, बालश्रम निषेध कानून, बालविवाह रोकथाम, बाल संरक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने आसपास के लोगों तक भी विधिक जानकारी पहुंचाने और समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

सचिव ने कहा कि विधिक जागरूकता क्लब विद्यार्थियों में कानून के प्रति समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्लब के माध्यम से समय-समय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

चित्तौड़गढ़ के अन्य विद्यालयों में भी विधिक जागरूकता क्लब स्थापित किए गए हैं। इनमें बिरला शिक्षा केंद्र, सेंट्रल एकेडमी, हिंदजिंक विद्यालय, मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेंट पॉल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल आदि विद्यालय शामिल हैं। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों तक कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के साथ उन्हें अपने आसपास विधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय किया जाएगा।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story