चित्तौड़गढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर से पूर्व, वेदांता की प्रमुख सामाजिक पहल नंद घर द्वारा चित्तौड़गढ़ में नंद घर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों में प्रारंभिक बाल देखभाल, पोषण और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 40 आंगनवाड़ी दीदियों के समर्पण और योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। राजस्थान में 8 हजार से अधिक नंद घरों के माध्यम से यह पहल बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति और सराहना

सम्मान समारोह में सांसद सी. पी. जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, वेदांता ग्रुप की सीएसआर हेड अनुपम निधि, चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के आईबीयू डायरेक्टर आलोक रंजन सहित वेदांता और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के उस अथक प्रयास की सराहना की, जिसके माध्यम से वे बच्चों के पोषण, माताओं के सहयोग और समुदायों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वस्थ परिवारों और सशक्त ग्रामीण समुदायों के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

नंद घरों का ब्लॉकवार हस्तांतरण और विकास कार्य

इस अवसर पर समुदाय के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नंद घर के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं के योगदान को सराहा गया, जो बच्चों और परिवारों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रही हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के 261 नंद घरों को औपचारिक रूप से समुदाय को सौंपा गया, जो प्रारंभिक बाल देखभाल, पोषण और महिला सशक्तिकरण को गांव स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में भदेसर में 60, चित्तौड़गढ़ में 113, गंगरार 62, भूपालसागर 3, निम्बाहेड़ा 5 एवं राशमी ब्लॉक में 18 नन्द घर हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा निर्मित कराये गये हैं।

प्रशासनिक संबोधन एवं जमीनी कार्यकर्ताओं का उत्साह

जिला कलेक्टर रंजन ने समस्त नारी शक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "आंगनवाडी कार्यकर्ता, ग्राम साथिन एवं सहायिका जमीनी स्तर पर सेवा पहुँचाने की रीढ़ हैं, जो हर बच्चे और मां तक पोषण, स्वास्थ्य और शुरुआती शिक्षा की आवश्यक सेवाएँ पहुँचाती हैं। नंद घर जैसे प्लेटफॉर्म आंगनवाड़ी व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं और इन अग्रिम पंक्ति की कार्यकर्ताओं को सशक्त बना रहे हैं, ताकि वे समुदायों में सकारात्मक बदलाव ला सकें।" उन्होंने यह भी कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान करना समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान है।

समारोह में सम्मानित की गई एक नंद घर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि "नंद घर में कार्य करने से हमें अपने गांव के बच्चों और परिवारों की बेहतर तरीके से सेवा करने में मदद मिलती है। बेहतर शिक्षण साधन, पोषण सहयोग और बच्चों के लिए सुविधाओं के माध्यम से हम समुदाय के साथ अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ पाते हैं। आज मिला यह सम्मान हमें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।" नंद घर देशभर में सरकारी आंगनवाड़ी व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सरकार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है, ताकि ग्रामीण भारत में पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तिकरण के अवसरों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story