चित्तौड़गढ़। जिले में वीबीजी रामजी योजना के तहत संचालित कार्यों की निगरानी और समीक्षा को लेकर लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी की टीम का तीन दिवसीय दौरा शुरू हुआ है। अध्यक्ष डी.पी. यादव के नेतृत्व में टीम जिले की विभिन्न पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में पहुंचकर योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा कर रही है।

डी.पी. यादव वर्ष 1984 बैच के आईएएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के प्रिंसिपल अकाउंटेंट जनरल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। वे देश के प्रथम डायरेक्टर जनरल, जीएसटी के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। सोशल ऑडिट से संबंधित महत्वपूर्ण गाइडलाइन भी उनके द्वारा जारी की गई हैं। उन्होंने लगभग 70 देशों में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

इसके अतिरिक्त यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली में लगभग 7 वर्षों तक सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाले तथा गुजरात में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी कार्य किया है।

अपीलेट अथॉरिटी की टीम में महेश दादानी भी शामिल हैं। वे वर्ष 2020 में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए तथा जून 2024 तक जिला लोकपाल बाड़मेर के पद पर सेवाएं दीं। वर्तमान में वे लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी के सदस्य हैं। टीम में गजेंद्र मांझी भी शामिल हैं, जो लोकपाल नागौर एवं बीकानेर जिला उपभोक्ता मंच के सदस्य तथा बाल संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे भी लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी के सदस्य हैं।

तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिवस बुधवार को टीम का लोकपाल कार्यालय में स्वागत किया गया। जिला लोकपाल अधिकारी अभिषेक सोनी ने टीम के अधिकारियों को ऊपरना एवं मोमेंटम प्रदान कर सम्मानित किया। इसके बाद टीम ने जिले में लोकपाल स्तर पर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की गई तथा जिले में वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई।

इसके पश्चात पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ में लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी टीम का सम्मान किया गया। सीईओ विनय पाठक, जितेंद्र सिंह चुंडावत, ईला जैन एवं विशाल सोनी ने ऊपरना एवं मेवाड़ी पाग पहनाकर लोकपाल अपीलेट अथॉरिटी दल को सम्मानित किया।

इसके बाद वीबीजी रामजी योजना से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2021-22 के पुराने कार्यों, वर्तमान में चल रहे कार्यों, जिले में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण की स्थिति तथा वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत किए जा रहे सामाजिक अंकेक्षण कार्यों की समीक्षा की गई।

अपीलेट अथॉरिटी ने योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, सामग्री एवं श्रम पर होने वाले व्यय का नियमानुसार उपयोग करने तथा सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाए रखने के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला लोकपाल अधिकारी सोनी द्वारा पिछले वर्ष भर में जारी किए गए 17 अवार्ड पर जिला परिषद की ओर से की गई कार्रवाई की मॉनिटरिंग एवं जानकारी भी ली गई।

टीम द्वारा आगामी दो दिनों में जिले की विभिन्न पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में पहुंचकर वीबीजी रामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की जाएगी। इस दौरान योजना के कार्यों, शिकायतों के निस्तारण, सामाजिक अंकेक्षण और पूर्व में जारी अवार्ड पर हुई कार्रवाई की स्थिति की निगरानी जारी रहेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story